देखना ये है - रामजी रामेष्ट दौदेरिया

शीर्षक -  देखना ये है 
कवि -  रामजी रामेष्ट दौदेरिया 


रात तो गुजर ही जाएगी समय के साथ - साथ 
अब देखना ये है दीप जलाता कौन - कौन हैं 
अंधेरा तो ढल ही जाएगा समय के साथ - साथ 
अब देखना ये है उजाला करता कौन - कौन हैं 
बुरा समय तो टल ही जाएगा समय के साथ - साथ 
अब देखना ये है साथ आता कौन - कौन हैं 

मंज़िल तो मिल ही जाएगी रास्ता चलते - चलते 
अब देखना ये है रास्ते में ठोकरें आती कितनी है 
सफल तो हो ही जाएंगे महेनत करते - करते 
अब देखना ये है फल मिलने में देर लगती कितनी है 
भगवान के दर्शन हो ही जाएंगे भक्ति करते - करते 
अब देखना ये है भक्ति में शक्ति कितनी है 

 अनुभव तो हो ही गया सफ़र में बढ़ते - बढ़ते 
अब देखना ये है सही रास्ता बताता कौन - कौन हैं  
सच्चाई तो बता ही देगे अदालत लगते - लगते 
अब देखना ये है झूठ बोलता कौन - कौन हैं 
ज़िंदगी से जंग तो जीत ही जाएंगे लड़ते लड़ते 
अब देखना ये है मौत से पहले अपना कौन - कौन हैं 

रात तो गुजर ही जाएगी समय के साथ - साथ 
अब देखना ये है दीप जलाता कौन - कौन हैं 
अंधेरा तो ढल ही जाएगा समय के साथ - साथ 
अब देखना ये है उजाला करता कौन - कौन हैं 
बुरा समय तो टल ही जाएगा समय के साथ - साथ 
अब देखना ये है साथ आता कौन - कौन हैं 
                                          - रामजी रामेष्ट दौदेरिया 

  रामजी रामेष्ट दौदेरिया  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुम्भकरण और विभीषण विश्लेषण - kumbhakarn and vibhishan analysis by Ramji Ramesht dauderiya

राम नाम का गुणगान - रामजी रामेष्ट दौदेरिया

आज कल के नेता - रामजी रामेष्ट दौदेरिया