एपस्टीन फाइल्स, जेफरी एपस्टीन का जाल – रामजी दौदेरिया
इंसानियत को शर्मसार करने वाला बहुत ही घिनौना मामला आज हर जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जब इंसानियत हैवानियत बन जाती है, जब पाप चरम की सीमा लांघ जाता है तब सामने आते हैं चमक-दमक में छिपे हुए घिनौने चेहरे।
#एपस्टीनफाइल्स। अमेरिकी बिजनेसमैन जेफरी एपस्टीन का बिछाया हुआ वो काला जाल है जिसकी हकीकत एक-एक करके बाहर आ रही हैं, तस्वीरें विडियो, देखकर लग रहा अमीर होने पे आदमी घटिया ही हो जाता है। एपस्टीन फाइल्स दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा यौन अपराध सेक्स रैकेट है। दुनिया में सबसे बड़ा तस्करी का खेल यहां चलता था। 11 साल से लेकर 14 साल तक की बच्चियों के साथ दुष्कर्म ( रेप ) होता था। हैवानों का मन इतने से भी नहीं भरता था, कलयुगी राक्षस उन बच्चियों के अंग काट कर खाते थे।
एपस्टीन फाइल्स के बारे में जितना पढ़ोगे उतना ही कलेजा फट जाएगा। यह सिर्फ उस आयरलैंड की हकीकत नहीं है बल्कि दुनिया के उन पावरफुल लोगों की हकीकत है, जिन्हें हम महान मानते थे या मानते हैं। हम उन से उम्मीद लगाते है कि वह दुनिया बदलेंगे। एपस्टीन फाइल्स सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि वह आईना हैं जिसमें दुनिया के नेताओं बिजनेसमैन का कुरूप चेहरा साफ दिखाई देता है। सवाल सिर्फ यह नहीं कि क्या हुआ, बल्कि यह भी है कि इतने लम्बे समय तक सच छिपा कैसे रहा? कितनी आवाज़ें दबा दी गई होगी, कितनी चीखें दफ़न हो गई होगी। एपस्टीन फाइल्स हमें झकझोरती हैं कि हम बेटियों की रक्षा के लिए किसे चुनते हैं क्या उन लोगों को जिनकी मानसिकता गंदे विचारों से भरी हुई है।
— रामजी दौदेरिया
लेखक कवि
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें