UGC पर क्रेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का बयान या धोखेबाजी। - रामजी दौदेरिया
UGC के नए नियम पर मीडिया को दिए बयान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि किसी के साथ उत्पीड़न या भेदभाव नहीं होगा। कोई कानून का गलत इस्तेमाल नहीं करेगा, फिर चाहे वो UGC हो, राज्य सरकार हो या फिर केंद्र सरकार ही क्यों न हो। जो कुछ होगा संविधान के दायरे में ही होगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।" यह सिर्फ एक बयान है कोई गारंटी का दस्तावेज नहीं। नेता किस लेवल पर आकर भारत में झूठी बयानबाजी करते हैं इस देश की जनता भलिभांति जानती है। अगर क्रेंद्र सरकार की नियत सच में ऐसी होती तो कानून में इस तरह के प्रावधान बनाए जाते, नियम में इस तरह का एक भी प्रावधान क्यों नहीं बनाया गया। इसलिए कोई भी इसके बयान का न तो समर्थन करता है न ही उस विश्वास करता है। इसी देश में 80,90% SC ST एक्ट के केस पूरी तरह फर्जी पेंडिंग में पड़े हुए हैं, उन पर आज तक तो कोई सुनवाई हुई नहीं तो क्रेंद्रीय शिक्षा मंत्री के बयान पर विश्वास करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। चौबीस घंटे मोदी मोदी का जाप करने वाले सवर्ण समाज के अंध भक्तों से पूछना चाहता हूं 2014 से लेकर अब तक मोदी सरकार ने कभी शिक्षा को ल...