UGC पर क्रेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का बयान या धोखेबाजी। - रामजी दौदेरिया

UGC के नए नियम पर मीडिया को दिए बयान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि किसी के साथ उत्पीड़न या भेदभाव नहीं होगा। कोई कानून का गलत इस्तेमाल नहीं करेगा, फिर चाहे वो UGC हो, राज्य सरकार हो या फिर केंद्र सरकार ही क्यों न हो। जो कुछ होगा संविधान के दायरे में ही होगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।" 
यह सिर्फ एक बयान है कोई गारंटी का दस्तावेज नहीं। नेता किस लेवल पर आकर भारत में झूठी बयानबाजी करते हैं इस देश की जनता भलिभांति जानती है। अगर क्रेंद्र सरकार की नियत सच में ऐसी होती तो कानून में इस तरह के प्रावधान बनाए जाते, नियम में इस तरह का एक भी प्रावधान क्यों नहीं बनाया गया। इसलिए कोई भी इसके बयान का न तो समर्थन करता है न ही उस विश्वास करता है। इसी देश में 80,90% SC ST एक्ट के केस पूरी तरह फर्जी पेंडिंग में पड़े हुए हैं, उन पर आज तक तो कोई सुनवाई हुई नहीं तो क्रेंद्रीय शिक्षा मंत्री के बयान पर विश्वास करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
चौबीस घंटे मोदी मोदी का जाप करने वाले सवर्ण समाज के अंध भक्तों से पूछना चाहता हूं 2014 से लेकर अब तक मोदी सरकार ने कभी शिक्षा को लेकर कोई अच्छा काम किया है, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर उनके विचार क्या है, कभी किसी ने आज तक नहीं सुनें। शिक्षा के क्षेत्र में क्रेंद्र सरकार का माॅडल क्या होना चाहिए यह क्रेंद्र सरकार को खुद नहीं पता। समान शिक्षा लागू पर कोई रणनीति है, नहीं है। 
शिक्षा के क्षेत्र में हो रहा काला कारोबार जैसे मनमाने ढंग से मोटी फीस शिक्षा के नाम पर वसूना, डोनेशन लेकर एडमिशन, फर्जी डिग्री, महंगी किताबों का दबाव, कोचिंग माफिया, और परीक्षा में नकल, लीक question पेपर। यह सब रोकने के लिए सरकार के पास कोई कठोर रणनिति नहीं है। पहले इन सब पर कानून बनाइए। सब को समान अधिकार दीजिए, आरक्षण को खत्म कीजिए। अगर आरक्षण रखना ही है तो जाति के आधार पर क्यों, क्या सिर्फ SC ST में ही गरीब लोग पाएं जाते है, अरे गरीब लोग तो हर वर्ग में पाए जाते हैं। आरक्षण का अधिकार आर्थिक स्थिति से होना चाहिए, जाति से नहीं।
मैं UGC के नियम का विरोध करता हूं।

#UGC #ROLL #BACK 
✍️ रामजी दौदेरिया 
      लेखक कवि 
                      सर्वेश पांडे 
                संस्थापक सवर्ण आर्मी 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक तरफा घटिया कानून का दुरुपयोग – रामजी दौदेरिया

Israel America vs Iran war !! Ramji Dauderiya Article

2026 UGC का नियम और विवाद । रामजी दौदेरिया