समझो चीनी चाल स्वदेशी करो इस्तेमाल - रामजी दौदेरिया

शीर्षक - समझो चीनी चाल स्वदेशी करो इस्तेमाल 
कवि -  रामजी दौदेरिया 
  🙏🙏 Please boycott chinese products 
 
  विदेशी हटाओ स्वदेशी अपनाओ
देश को लाभ पहुँचाओ आगे बढ़ाओ 

चालाक चीन की बहुत बड़ी चाल है 
व्यापार का फैलाया उस ने ये जाल है 

      अपने देश में चीन किसी को घुसने नहीं देता है 
किसी दूसरे देश का अपने देश में सामान बिकने नहीं देता है 

  चीन किसी देश का खाना नहीं खाता 
किसी देश का सामान उस को नहीं भाता 

दूसरे देश का ऍप वह नहीं करता इस्तेमाल 
  हमारे देश में बेच रहा वो अपना माल 

आओ सारे भारत के जन 
  मिलकर लेते है वचन 

बहिष्कार करेंगे चीनी सामान का 
शान मान बढ़ाऐंगे हिन्दुस्तान का 

   बहिष्कार करेंगे चीनी भोजन 
स्वदेशी खाएंगे स्वस्थ करेंगे तन मन 

        नहीं करेंगे हम चीनी ऍप इस्तेमाल 
अपने पैसों से चीन को नहीं होने देंगे मालामाल 

जागरूक हैं हम समझ रहे चीन की चाल 
खत्म कर देंगे हम उस का व्यापार जंजाल 

यू सी ब्राउज़र और टीक टोक 
इन को कर दो एक दम लॉक 

सारे चीनी ऍप का बहिष्कार करो 
 अपने मोबाइल से बाहर करो 

  गोरों ने भी व्यापार से देश को गुलाम किया था 
भारत का सारा खजाना लूट अपने नाम किया था 

 वही नीति फिर आज चीन दोहरा रहा है 
उसका व्यापार भारत में बढ़ता जा रहा है 

दूसरे देश को बनाना गुलाम 
  व्यापार से होगा ये काम 
 
  हम को ये दिखता है 
चीन की ये मानसिकता है 

लेकिन अब हम विकसित हैं 
हम जागरूक और शिक्षित हैं 
                                    - रामजी दौदेरिया 
 
रामजी दौदेरिया  




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक तरफा घटिया कानून का दुरुपयोग – रामजी दौदेरिया

2026 UGC का नियम और विवाद । रामजी दौदेरिया

संविधान, गणतंत्र और आज का भारत ✍️ रामजी दौदेरिया