उड़ता बॉलीवुड - रामजी रामेष्ट दौदेरिया


शीर्षक  -  उड़ता बॉलीवुड 
 कवि  -  रामजी रामेष्ट दौदेरिया 

उड़ रहा है बॉलीवुड में ड्रग्स के धुएँ में 
     डूब रहें चरसी चरस के कुएँ में 
होता था एक जमाने में बॉलीवुड का नाम 
    कुछ लोगों ने कर दिया इसे बदनाम 

ड्रग्स के धुएँ में उड़ता बॉलीवुड है, पंजाब नहीं 
चरसियों के मुंह से निकलती अब आवाज नहीं 
   चरस अफीम से भरी बॉलीवुड की थाली 
 छेद होना है जरूरी ताकि हो जाए ये खाली 

  सरहद पार से होता ड्रग्स का व्यापार 
बॉलीवुड में भी बढ़ता इस का कारोबार 
स्वच्छ भारत अभियान के तहत होनी चाहिए बॉलीवुड की सफाई 
बॉलीवुड के नशेड़ियों ने बहुत सारी गंदगी बॉलीवुड में छुपाई 
                                  -  रामजी रामेष्ट दौदेरिया 
                                             कवि,लेखक 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक तरफा घटिया कानून का दुरुपयोग – रामजी दौदेरिया

Israel America vs Iran war !! Ramji Dauderiya Article

2026 UGC का नियम और विवाद । रामजी दौदेरिया