प्लास्टिक एक बहुत बड़ी समस्या है धरती पर प्लास्टिक का बहिष्कार करें - रामजी रामेष्ट दौदेरिया
कविता शीर्षक - धरती पर समस्या प्लास्टिक
कवि - रामजी रामेष्ट दौदेरिया
धरती पर सबसे बड़ी
समस्या यह खड़ी
समस्या वह महा विकट
कैसे खत्म हो प्लास्टक
धरा पर क्या करा जाए
प्लास्टिक का कैसे अंत करा जाए
प्लास्टिक धरा पर समझो दानव है
खत्म नहीं हुआ तो खत्म समझो मानव है
खेतों में प्लास्टिक जब जाती अंदर धंसती जाती
यह गलती नहीं यह सड़ती नहीं, यह तो जम जाती
प्लास्टिक खेतों को बंजर बना जाती
भीतर ही भीतर भूमि को खोखला कर जाती
नाला नाली में अड़ जाती
समस्या बड़ी बढ़ जाती
पानी का निकास रुक जाता
पर्यावरण का विकास रुक जाता
अगर बंद नहीं हुआ प्लास्टिक का उपयोग
तरह - तरह के आएंगे इन से रोग
प्लास्टिक के बर्तन बोतल थैला
कर देंगे सारा संसार मैला
पशु प्लास्टिक खा जाते
पचती नहीं, पशु मर जाते
आओ हम संकल्प करें
कोई और विकल्प करें
धरती पर नहीं अत्याचार करें
प्लास्टिक का बहिष्कार करें
- रामजी रामेष्ट दौदेरिया
पर्यावरण का चीरहरण ( लेख ) रामजी रामेष्ट दौदेरिया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें