मोदी सरकार के महत्वपूर्ण कार्य पढ़े कविता के जरिए - रामजी रामेष्ट दौदेरिया
कविता शीर्षक - विश्वगुरु बनेगा हिन्दुस्तान
कवि - रामजी रामेष्ट दौदेरिया
पुरानी से पुरानी बीमारियों का कर दिया इलाज
सारे जग में हो रहा हिन्दुस्तान का गुणगान आज
सारी दुनिया मोदी के साथ सुन कर एक आवाज
फिर से अवश्य मिलेगा भारत को विश्वगुरु का ताज
तीन तलाक को खत्म किया
मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिया
धारा तीन सौ सत्तर, पैंतीस ए हटाया
कश्मीरी पंडितों को घर वापस दिलाया
पुरानी समस्याओं का हो गया समाधान
श्रीराम को भी मिला अयोध्या में अपना मकान
भव्य राम मंदिर का हो रहा निर्माण
सत्य की हुई जीत, दिए सारे प्रमाण
पाकिस्तान थर-थर कांपे चीन भी डर कर भागे
बढ़ रहा दुनिया में भारत तेजी से आगे
ऐसे ही होता रहा काम समस्याओं का समाधान
इक्कीसवी सदी में विश्वगुरु बनेगा हिन्दुस्तान
- रामजी रामेष्ट दौदेरिया
लेखक, कवि
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें