भारत परमाणु शक्ति की राह में अमेरिका बना था रोड़ा

इज़रायल आधिकारिक रूप से कहता है “हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।” क्योंकि अगर ईरान परमाणु शक्ति बन गया, तो हमारे अस्तित्व पर खतरा होगा। अमेरिका भी नहीं चाहता कि ईरान परमाणु  शक्ति बने। आज जो देश परमाणु संपन्न नहीं है और वो परमाणु संपन्न होना चाहते हैं अमेरिका उसके लिए सबसे बड़ी अड़चन है अमेरिका नहीं चाहता कोई देश परमाणु संपन्न हो। सत्ययुग में कोई ऋषि-मुनि तपस्या करता था तो इन्द्र खुद व खुद टेंशन में आ जाता था, ऐसा ही कुछ हाल अमेरिका का है इसे पता नहीं क्या टेंशन हो जाती है।


अमेरिका ने भारत को भी परमाणु बनाने से रोका था, अमेरिका नहीं चाहता था कि भारत परमाणु शक्ति बनें इसके लिए उसने हर संभव कोशिश की थी अगर आज के नेता होते तो अमेरिका के सामने घुटने टेक देते उस समय हमारे नेता बहुत मजबूत विजन शक्ति वाले थे, वो कभी अमेरिका के आगे नहीं झुके। उन्होंने अमेरिका को आंखों में आंखें डाल कर जवाब दिया और भारत को परमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्र बनाया। वो सच्चे राष्ट्रवादी नेता थे, आज के नेताओं की तरह डरपोक नहीं। 

भारत ने 18 मई 1974 को पोखरण राजस्थान में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पहला परमाणु परीक्षण किया। यह भारत का पहला परमाणु विस्फोट था। भारत ने इसे “शांतिपूर्ण परमाणु विस्फोट” कहा।

11 और 13 मई 1998 को भारत ने फिर से पोखरण में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में परमाणु परीक्षण किया। इन परीक्षणों के बाद भारत ने स्वयं को पूर्ण परमाणु शक्ति (Nuclear Weapon State) घोषित किया। इस समय अमेरिका का खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसा हाल था। 

भारत को परमाणु परीक्षण करने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारत पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगा, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, विश्व बैंक इन सबने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे।

विदेशी निवेश और तकनीकी सहयोग में बाधा आई। भारत को परमाणु ईंधन उन्नत मशीनरी रक्षा तकनीक खरीदने में मुश्किलें आईं। अमेरिका समेत कई देशों ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को रोक दिया था। इन सबके बावजूद भी उस समय के हमारे प्रधानमंत्री न रोकें न झुकें न डरें, और परमाणु परीक्षण करके पूरे विश्व को एक मजबूत जवाब दिया। सोचे वह कितने मजबूत निडर प्रधानमंत्री रहें होंगे। देश को ऐसे ही लीडरशिप की जरूरत है।

















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक तरफा घटिया कानून का दुरुपयोग – रामजी दौदेरिया

2026 UGC का नियम और विवाद । रामजी दौदेरिया

संविधान, गणतंत्र और आज का भारत ✍️ रामजी दौदेरिया