राम मंदिर का निर्माण चाहिए -- रामजी दौदेरिया
🙏 जय श्रीराम 🙏 शीर्षक - राम मंदिर का निर्माण चाहिए कवि - रामजी दौदेरिया ना धनुष चाहिए ना बाण चाहिए हमें ना किसी के प्राण चाहिए हमें ना कोई प्रमाण चाहिए हमें तो बस राम मंदिर का निर्माण चाहिए ना दंगा चाहिए ना पंगा चाहिए हमें ना किसी से चंदा चाहिए हमें तो बस लहराता हुआ तिरंगा चाहिए स्वच्छ पवित्र बहती हुई नदी गंगा चाहिए हमें ना अपना सम्मान चाहिए हमें ना किसी का अपमान चाहिए हमें वन्देमातरम् , जन गण मन गान चाहिए राष्ट्र का सम्मान चाहिए, खुशहाल किसान चाहिए हमें ना हीरे मोतियों की बिन्दी चाहिए देश में ना मंदी चाहिए सारा भारत स्वच्छ चाहिए, एक भी गली ना गंदी चाहिए हमें अपनी राष्ट्र भाषा हिन्दी चाहिए ना धनुष चाहिए ना बाण चाहिए हमें ना किसी के प्राण चाहिए हमें ना कोई प्रमाण चाहिए हमें तो बस अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण चाहिए ...