जाने भारतवर्ष की महानता कविता के जरिए भारत की महानता का वर्णन, मेरा भारतवर्ष महान है - रामजी रामेष्ट दौदेरिया

शीर्षक -  मेरा भारतवर्ष महान है 
कवि  -  रामजी रामेष्ट दौदेरिया 


मेरा भारतवर्ष महान है महान है महान है
सारे जग से प्यारा न्यारा देश हमारा हैं
इस देश की रक्षा करना कर्तव्य हमारा हैं
            मेरा देश मेरा अभिमान है 
हिन्दी यहाँ की मातृभाषा, यही तो हिन्दुस्तान है
  भारतवर्ष महान है महान है महान है


इस देश में जन्म लिया बलिदान इसी पर हो जाएंगे 
इस देश के लिए हम अपने प्राण तक गवाएंगेे  
देश को अपने और महान बनाएंगेे 
हमारा यही तो ज्ञान निधान है 
अपने देश पर हम बार बार कुर्बान है
भारतवर्ष महान है महान है महान है


यहाँ की नदिया यहाँ के पर्वत यहाँ के वन उपवन
यहाँ मिट्टी यहाँ का जल,स्वच्छ चलती यहाँ पवन
सुंदर सुंदर यहाँ की प्रकृति,जय हो माँ भारती
      तन मन में हिम्मत ज्ञान सदा हो भरती
      ये सब यहाँ  की पहचान है 
   भारतवर्ष महान है महान है  महान है 


यहाँ का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
यहाँ की पवित्र नदी है गंगा
     हिमालय यहाँ का पर्वतराज सम्राट है
रखवाली उत्तर की करता,अटल खड़ा विराट है
यह चिर महान हैं, राष्ट्र की शान है
भारतवर्ष महान है महान है महान है


मेरा देश विजय रहा,विजय रहेगा सब में हैं यहाँ एकता
महाबली महावीरों दिखाई यहाँ पर अपनी वीरता
महान मेरा हिन्दुस्ता, कश्मीर यहाँ का गुलदस्ता
मेरे भारत पर दुश्मन फते पा नहीं सकता
  हमें भारत माता की आन है
भारतवर्ष महान है महान है महान है


महावीर महापुरुषों की हैं यहाँ जन्मभूमि
अनगिनत शहीदों ने दे दी यहाँ अपनी कुर्बानी
               बहता है नेत्रों से पानी
   जब सुनते हम वीर शहीदों की कहानी
शहीदों वीर पुरुषों का यहाँ जन्म स्थान है
भारतवर्ष महान है महान है महान है


मेरा देश तो शक्तिशाली है
इतिहास हमारा गौरवशाली है
      इतिहास हमारा गर्व करें सदा वीरों पे
जिन्होंने अपना जीवन काटा युद्धों की तलवारों पे
आज़ादी के खतिर दे दी वीरों ने अपनी जान है
        भारतवर्ष महान है महान है महान है


लिखा गया इतिहास देश का आज़ादी के वक्त से
भारत के वीर शहीदों के बहते हुऐ रक्त से
देश हुआ आज़ाद हमारा उन्नीस सौ सेतालिस पन्द्रह अगस्त से
    मनाते स्वतंत्रता दिवस हम उसी वक्त से
देश का एक एक इंसान आज भी देश पर बलिदान है
          भारतवर्ष महान है महान है महान है


महान महान ग्रंथों के निर्माण हुआ इस देश में
महाकाव्योंं वेद पुराणों की रचना हुई इस देश में
युगों युगों से वीर हुऐ इस देश में
ईश्वर के अवतार हुऐ इस देश में
इस देश में हुऐ अनेक महान विद्वान है
भारतवर्ष महान है महान है महान है


देश वासियों सुनो रे सुनो रे
अपने देश कुछ करो रे करो रे
देश की सेवा का मौका मिले पीछे ना  हटना
देश पर बलिदान होने की बात आए मौत को ना डरना
   वीर यहाँ का एक - एक इंसान है
  भारतवर्ष महान है महान है महान है
                                        - रामजी रामेष्ट दौदेरिया
                       
रामजी रामेष्ट दौदेरिया         



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुम्भकरण और विभीषण विश्लेषण - kumbhakarn and vibhishan analysis by Ramji Ramesht dauderiya

राम नाम का गुणगान - रामजी रामेष्ट दौदेरिया

आज कल के नेता - रामजी रामेष्ट दौदेरिया