हम देश के रखवाले - रामजी रामेष्ट दौदेरिया

शीर्षक - हम देश के रखवाले 
कवि -   रामजी रामेष्ट दौदेरिया 


हम देश के रखवाले रक्षा करेंगे 
जाँ दे कर भी इस की रक्षा करेंगे 
हम वीर साहसी हिम्मत वाले 
दुश्मन से ना डरने वाले 
अपने पथ से पीछे ना हटने वाले 
आगे ही आगे बढ़ेंगे 
रक्षा करेंगे 

हम देश के रखवाले रक्षा करेंगे 
जाँ दे भी इस की रक्षा करेंगे 

देश मेरा था, हैं और रहेगा वीरों वाला 
हर वीर निर्भय मृत्यु का स्वगत करने वाला 
बलिदानी वीरों का राष्ट्र भारत एक घर हैं 
मौत से कोई नहीं डरता हर वीर राष्ट्र पर निछावर हैं 
अंतिम श्वास तक देश के लिए लड़ते रहेंगे 

हम देश के रखवाले रक्षा करेंगे 
जाँ दे भी इस की रक्षा करेंगे 

देश में हमारे संस्कृतियाँ हैं अनेक 
यहां रहते सब मिलजुल कर हैं एक 
हमारी शांति संस्कृति के अनेक बने भक्षक हैं 
नाकाम रहे इस में, देश का हर इंसान रक्षक हैं 
रक्षा कर देश की संस्कृति बचायेंगे 

हम देश के रखवाले रक्षा करेंगे 
जाँ दे कर भी इस की रक्षा करेंगे 
                                   - रामजी रामेष्ट दौदेरिया 
   
रामजी रामेष्ट दौदेरिया 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुम्भकरण और विभीषण विश्लेषण - kumbhakarn and vibhishan analysis by Ramji Ramesht dauderiya

राम नाम का गुणगान - रामजी रामेष्ट दौदेरिया

आज कल के नेता - रामजी रामेष्ट दौदेरिया