सच्चा सन्यासी सच्चा राजा - रामजी रामेष्ट दौदेरिया

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता जी आनंद सिंह बिष्ट जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भगवान इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ॐ शांति ॐ शांति 🙏🙏       
जो लोग बोल रहे हैं की योगी जी अपने पिता के अंतिम दर्शन भी करने नही गये कैसे पुत्र है, मै उन लोगों से कहना चाहता हूँ योगी जी जैसा साहस हर किसी में नही होता प्रदेश के लिए देश के लिए जन कल्याण के लिए इतना त्याग और परिश्रम साधारण लोग नही कर सकते, योगी जी का व्यक्तित्व असाधारण त्याग बलिदान का व्यक्तित्व है !
आज उन की तुलना श्री राम से करूँ तो गलत नही होगा ...

जब भगवान श्री राम माता सीता भाई लक्ष्मण के साथ वन में थे तब उन्हें अपने पिता राजा दशरथ की मृत्यु का पता चला फिर भी वे उन के अंतिम दर्शन अंतिम संस्कार में नही गये , ऐसा नही की उन्हें अपने पिता की मृत्यु का शोक नही था उन्हें बहुत शोक था परंतु पिता का वचन ना टूटे इसलिए अंतिम संस्कार में नही जा सके !
हमारे माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सामने भी ऐसी ही धर्म संकट की स्तिथि थी जब योगी जी को अपने पिता की मृत्यु का समाचार मिला तो उन्हें अपार दुख शोक हुआ परंतु जन कल्याण के लिए लॉकडाउन का पलान करते हुए , तथा अपने कर्तव्य के लिए योगी जी अपने पिता के अंतिम दर्शन भी नही कर सके ! राजा जो करता है वैसा ही संदेश प्रजा में जाता हैं योगी जी ने जन कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण संदेश दिया है उन्होंने अपने आप को संभाला और कोरोना से युद्ध करते रहे, योगी जी दिन रात चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे बिना सोए बिना आराम किए , किस के लिए योगी जी इतना परिश्रम कर रहे हमारे लिए ताकि हम कोरोना महामारी संक्रामक बीमारी से बच सके, आज मेरे पास योगी जी के लिए शब्द नही है !
योगी जी सच्चे सन्यासी है मेरा मानना है एक सन्यासी को ही सिंहासन पर बैठना चाहिए एक सन्यासी राजा ही अपनी प्रजा के लिए समर्पित भाव से काम कर सकता है क्योंकि उस के पास कोई वैभव धन भोग विलास आदि का कोई लोभ नही होता, वह सदा जन कल्याण के लिए पूर्णता समर्पित भाव से कार्य करता है ! हम सौभाग्यशाली हैं की हमे योगी जी मिले है योगी जी आगे इस देश के प्रधानमंत्री ज़रूर बनेंगे और देश का देश के जन मानस का कल्याण करेगे सच्चा सन्यासी ही सच्चा राजा होता है !
योगी जी के लिए हृदय से हार्दिक शुभकामनाएँ !

                           - रामजी रामेष्ट दौदेरिया 
                                    कवि, लेखक 


                       
                         
                                                    
               

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुम्भकरण और विभीषण विश्लेषण - kumbhakarn and vibhishan analysis by Ramji Ramesht dauderiya

राम नाम का गुणगान - रामजी रामेष्ट दौदेरिया

आज कल के नेता - रामजी रामेष्ट दौदेरिया